बुलंदशहर: एक महीने से बंद है सूरजपुर मखैना डाकघर, उपभोक्ताओं के काम ठप, ग्रामीणों में भारी रोष

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूरजपुर मखैना में स्थित डाकघर पिछले लगभग एक महीने से विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूरजपुर मखैना में स्थित डाकघर पिछले लगभग एक महीने से विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ा हुआ है। डाकघर पर लगातार ताला लटका होने के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बैंकिंग, रजिस्ट्री और डाक से जुड़ी जरूरी सेवाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि 1 मार्च से लेकर आज 8 अप्रैल तक डाकघर सुचारू रूप से नहीं खुला है। उपभोक्ता रोजाना अपने जरूरी कामों के लिए सुबह-शाम डाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिलता। यह डाकघर मुख्य डाकघर बुलंदशहर के अधीन आता है और इसका सब-ऑफिस अनूपशहर में स्थित है।

इस समस्या को लेकर जब सब-ऑफिस अनूपशहर में तैनात कर्मचारी सोनू तोमर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि यहाँ से पोस्टमैन नियमित रूप से डाक लेकर गांव जाता है। हालांकि, उन्हें भी बीपीएम (ब्रांच पोस्ट मास्टर) के नियमित रूप से उपस्थित न रहने की शिकायत मिली है। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया है कि इस लापरवाही की जांच कर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

डाकघर बंद रहने से नाराज उपभोक्ता सोहन सिंह, थान सिंह, ललित कुमार, डॉ. बलबीर सिंह और कृपाल सिंह सहित कई अन्य ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि डिजिटल इंडिया के दौर में भी एक महीने तक सरकारी कार्यालय का बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

क्षेत्रवासियों ने पुरजोर मांग की है कि डाकघर को तत्काल प्रभाव से नियमित रूप से संचालित किया जाए, ताकि पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ लोगों को समय पर मिल सके

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.