बिजनौर: रोडवेज बस के भीतर चालक का शव फंदे से लटका मिला, मची सनसनी

बिजनौर

बिजनौर जनपद के रोडवेज परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खड़ी एक बस के अंदर चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के रोडवेज परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खड़ी एक बस के अंदर चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पाया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही डिपो के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू की।

मृतक की पहचान 33 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुश्तरक मीरापुर, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। धर्मेंद्र बस संख्या UP 81BT 6614 का चालक था। बुधवार सुबह जब कंडक्टर सलमान ने ड्यूटी के लिए उसे फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो वह बस के पास पहुँचा। बस के अंदर धर्मेंद्र का शव फंदे से झूलता देख उसके होश उड़ गए।

प्रारंभिक जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस इसे पारिवारिक कलह का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

धर्मेंद्र बीते 4 अप्रैल से ही बिजनौर रोडवेज पर बस चला रहा था। इससे पहले वह मुजफ्फरनगर रूट पर प्राइवेट बस चालक के तौर पर कार्यरत था। करीब 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और वह अपने पीछे पत्नी समेत चार छोटे बच्चों एक बेटी और तीन बेटे को छोड़ गया है। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

रोडवेज परिसर में हुई इस घटना ने अन्य कर्मचारियों को भी झकझोर कर रख दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.