सिद्धार्थनगर: प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पिटाई पर भड़के परिजन, अध्यापिका पर लगा गंभीर आरोप

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय कठही में बच्चों की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय कठही में बच्चों की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विद्यालय की एक अध्यापिका द्वारा छात्रों को पीटने से नाराज परिजनों ने स्कूल पहुँचकर जमकर हंगामा किया और अध्यापिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।

 

पीड़ित बच्चों के परिजनों का आरोप है कि उक्त अध्यापिका छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को बेरहमी से पीटती हैं। परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बच्चों के शरीर पर चोट के निशान देखकर जब उन्होंने पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आई। ग्रामीणों का दावा है कि इस तरह की शिकायतें पहले भी कई बार मिल चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि अध्यापिका के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ, तो वे बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे और उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.