IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की नज़रें जीत की हैट्रिक पर, आज घरेलू मैदान में गुजरात टाइटंस से भिड़ंत

स्पोर्ट्स डेस्क

लगातार दो धमाकेदार जीत से उत्साहित दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज बुधवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लगातार दो धमाकेदार जीत से उत्साहित दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज बुधवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस मुकाबले में जहाँ दिल्ली की नज़रें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी, वहीं गुजरात टाइटंस के सामने अपनी हार के सिलसिले को तोड़ने की कड़ी चुनौती होगी।

दिल्ली कैपिटल्स इस समय शानदार फॉर्म में है। उन्होंने अपने पिछले दो मुकाबलों में लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीमों को शिकस्त दी है। दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मैचों में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली की मजबूती उनके संतुलित प्रदर्शन में दिख रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम एकजुट नजर आ रही है, लेकिन टाइटंस के खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण के सामने केएल राहुल की अगुवाई वाले शीर्ष क्रम को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। गुजरात को वापसी करने के लिए अपने गेंदबाजों और मध्यक्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दिल्ली कैपिटल्स  गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड

इस मुकाबले में जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी, तब दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में घरेलू मैदान का माहौल और इस सीजन न हारने का रिकॉर्ड होगा, तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के पक्ष में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हेड टू हेड में बढ़त का रिकॉर्ड होगा। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है। छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां पर खूब चौके-छक्के लगते हैं। हालांकि, इस ग्राउंड पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैच जीटी ने जीते हैं। वहीं, 3 मुकाबलों में डीसी ने जीत दर्ज की है।

दोनों टीमें इस प्रकार 

दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एंगिदी, पृथ्वी शॉ, काइल जेमीसन, टी नटराजन, अजय मंडल, साहिल पारख।

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.