बुलंदशहर : सूरजपुर मखैना में पागल कुत्ते ने मचाया तबाही, दहशत में ग्रामीण,कई लोगों के घायल होने की सूचना 

डिबाई (बुलंदशहर)

जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में पागल कुत्ते ने ऐसा तबाही मचाया है कि लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहें हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के डिबाई ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में एक पागल कुत्ते के आतंक से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं।

घायलों में वीरपाल सिंह, मुकंद लाल, वीरेंद्र फौजी, सुरेंद्र सिंह, साहब सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की और कुत्ते को पकड़वाने की मांग की। इस पर पशु चिकित्सा अधिकारी उदयवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि टीम मौके पर पहुंचकर जल्द ही पागल कुत्ते को पकड़ने की कार्रवाई करेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कुत्ते को पकड़ा नहीं जाता, तब तक गांव में बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बना रहेगा।

 

Voice Of News 24