बलरामपुर: श्रीदत्तगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला अपहरण का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

श्रीदत्तगंज

बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीदत्तगंज थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीदत्तगंज थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने महिला अपहरण से संबंधित वांछित अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना श्रीदत्तगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026 धारा 87, 319(2) BNS के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त शानू पुत्र सोनू को पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला। अज सोमवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रामधारी दिनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त के निवास स्थान मोहल्ला वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया (थाना अशोक विहार, उत्तर पश्चिम दिल्ली) से उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त शानू उम्र 22 वर्ष पर महिला के अपहरण और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर दिल्ली में छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की।

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को माननीय न्यायालय बलरामपुर के लिए रवाना किया गया। पुलिस इस मामले में अन्य कानूनी पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.