अजीतमल: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, जयकारों से गूंजा हैदरपुर

औरैया

औरैया जनपद के विकास खंड अजीतमल अंतर्गत ग्राम हैदरपुर स्थित पक्का तालाब पर सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के विकास खंड अजीतमल अंतर्गत ग्राम हैदरपुर स्थित पक्का तालाब पर सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। भक्तिमय वातावरण के बीच निकाली गई भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया।

पीतांबरी वस्त्रों में निकलीं महिलाएं, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

कथा पंडाल से आचार्य श्यामजी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का प्रारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर और सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। पुरुष श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ भजन-कीर्तन और जयकारे लगाते हुए गांव के प्रमुख मंदिरों तक पहुँचे, जहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मार्ग में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगा कथा श्रवण

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथावाचक श्यामजी दुबे द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण का संगीतमय वाचन किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, मोक्ष और जीवन मूल्यों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस आध्यात्मिक महोत्सव के शुभारंभ पर सुनील मिश्रा, सत्य कुमार पांडेय, संतोष तिवारी, गौरव दुबे, अमर सिंह सेंगर और दीपक दुबे सहित भारी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.