अजीतमल: ‘स्कूल चलो अभियान’ लाया रंग, शिक्षकों की मेहनत से विद्यालय में नामांकन पहुँचा 182

औरैया

औरैया जनपद के अजीतमल कस्बा स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय ने ‘स्कूल चलो अभियान 2026- तहत एक मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अजीतमल कस्बा स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय ने ‘स्कूल चलो अभियान 2026  तहत एक मिसाल पेश की है। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर चलाए गए सघन जनसंपर्क अभियान के चलते नामांकन का आंकड़ा 182 तक पहुँच गया है, जो क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

शिक्षकों ने घर-घर जाकर जगाई अलख

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए कमर कसी। शिक्षकों की टीम ने गली-मोहल्लों में जाकर अभिभावकों से सीधा संवाद किया और उन्हें सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं व शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इन शिक्षकों का रहा विशेष योगदान

इस अभियान को सफल बनाने में सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम और निधि मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षकों के इस समर्पण का ही परिणाम है कि कई ऐसे बच्चों का भी दाखिला हुआ है जो अब तक स्कूल से दूर थे।

लक्ष्य: कोई भी बच्चा शिक्षा से न रहे वंचित

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि ‘स्कूल चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक लाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का एकमात्र आधार है और विद्यालय परिवार का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा ताकि शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

ग्रामीणों ने भी शिक्षकों के इस जमीनी प्रयास की सराहना की है, जिससे न केवल छात्र संख्या बढ़ी है बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था के प्रति अभिभावकों का विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.