बड़ी कार्रवाई: दिल्ली पुलिस ने पकड़ी नकली ‘सेंसोडाइन’ बनाने वाली फैक्ट्री, भारी मात्रा में माल जब्त

ब्यूरो रिपोर्ट

देश की राजधानी में लोगों की सेहत और भरोसे के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े गोरखधंधे का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देश की राजधानी में लोगों की सेहत और भरोसे के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े गोरखधंधे का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नामी ब्रांड ‘सेंसोडाइन’ (Sensodyne) के नाम पर नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए इसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को फैक्ट्री से जो बरामदगी हुई है, वह चौंकाने वाली है। पुलिस ने मौके से 1,800 भरी हुई नकली टूथपेस्ट ट्यूब,10,000 खाली ट्यूब (पैकिंग के लिए तैयार),1,200 पूरी तरह पैक की गई ट्यूब (बाजार में सप्लाई के लिए तैयार),130 किलोग्राम खुला टूथपेस्ट (घोल)।

इस अवैध काले कारोबार के मुख्य आरोपी और फैक्ट्री मालिक हरिओम मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ब्रांडेड कंपनी जैसे दिखने वाले रैपर और पैकिंग का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा दे रहा था। यह नकली टूथपेस्ट स्वास्थ्य के लिए कितना घातक हो सकता है, इसकी जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, उन्हें काफी समय से बाजार में नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट की सप्लाई की सूचना मिल रही थी। सटीक जानकारी के आधार पर जब टीम ने दबिश दी, तो वहां बड़े पैमाने पर उत्पादन कार्य चल रहा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह नकली माल किन-किन बाजारों और रिटेल दुकानों तक पहुँचाया जा चुका है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.