इटावा: सैफई के नंदपुर गांव में गिरा हेलीकॉप्टर जैसा ड्रोन, मचा हड़कंप

सैफई

इटावा जनपद के सैफई थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर गांव में आज शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटावा जनपद के सैफई थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर गांव में आज शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब आसमान से एक हेलीकॉप्टर जैसी आकृति वाली वस्तु अचानक गेहूं के खेत में आ गिरी। इस अनपेक्षित घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में प्रशासनिक जांच में स्पष्ट हुआ कि यह एक हाई-टेक यूएवी (ड्रोन) था।

जानकारी के अनुसार के आज शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने आसमान से एक बड़ी मशीन को तेजी से नीचे गिरते देखा। गेहूं के खेत में इसके गिरते ही तेज आवाज हुई, जिससे लोग अनहोनी की आशंका में सहम गए। हेलीकॉप्टर जैसी बनावट होने के कारण पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई कि कोई छोटा विमान गिर गया है।

घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुँचीं। स्थिति का जायजा लेने के बाद अपर जिलाधिकारी (ADM) इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की।

यह ड्रोन ‘LAT Aerospace’ कंपनी का था।

नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति से सैफई हवाई पट्टी का उपयोग कर टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी।

यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से यह नियंत्रण खो बैठा और खेत में जा गिरा।

प्रशासन ने राहत की बात यह बताई कि इस क्रैश में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर ग्रामीणों को मशीन से दूर रखा। अधिकारियों ने इसे महज एक तकनीकी दुर्घटना करार दिया है और किसी भी तरह के सुरक्षा खतरे से इनकार किया है।

भले ही प्रशासन ने इसे सामान्य तकनीकी खराबी बताया हो, लेकिन नंदपुर गांव के निवासियों के लिए यह शाम किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं थी। देर रात तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और तकनीकी टीम ने ड्रोन के मलबे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.