बलरामपुर: उतरौला पुलिस की मानवीय पहल, 24 घंटे के भीतर ‘मिशन शक्ति’ टीम ने गुमशुदा मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

उतरौला

बलरामपुर जनपद के उतरौला कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत तत्परता दिखाते हुए एक ढाई वर्षीय मासूम बालक को उसके परिजनों से मिलाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के उतरौला कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत तत्परता दिखाते हुए एक ढाई वर्षीय मासूम बालक को उसके परिजनों से मिलाया है। विशाल जागरण के दौरान खोए इस बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए।

जानकारी के अनुसार बताते चले की बीती 2 अप्रैल की देर रात बब्लू और उनकी पत्नी उर्मिला ने कोतवाली उतरौला में सूचना दी कि उनका 02.1/2 वर्षीय बेटा कस्बा स्थित बालाजी महा विशाल भंडारा एवं रात्रि जागरण कार्यक्रम में गया था। भीड़-भाड़ के कारण बच्चा अपने साथियों और परिजनों से बिछड़ गया और काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी उतरौला ने तत्काल मिशन शक्ति टीम को निर्देशित किया। पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया का सहारा लिया। साथ ही कस्बे के चप्पे-चप्पे पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस की मेहनत रंग लाई और मात्र 24 घंटे के भीतर मासूम बालक को कस्बे के बाहर चौराहे के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बरामद बच्चे को थाने लाकर उसके आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से पहचान सुनिश्चित की गई। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी माता उर्मिला और पिता बब्लू के सुपुर्द कर दिया।

अपने जिगर के टुकड़े को दोबारा सुरक्षित पाकर माता-पिता ने उतरौला पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी पुलिस की इस मुस्तैदी और मानवीय कार्य की जमकर प्रशंसा की है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.