बुलंदशहर: अनमोल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, बहन से फोन नंबर मांगने पर की गई थी हत्या

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटा बास में हुए अनमोल हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटा बास में हुए अनमोल हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट, मृतक का मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

एसपी देहात तेजवीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अनमोल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी रजत और सोनू की बहन से बात करने के लिए अनमोल ने मोबाइल नंबर मांगा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने अनमोल को बहाने से जंगल में बुलाया और सिर पर ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने पहचान छिपाने की नियत से अनमोल के शव को एक कुएं में लटका दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस खुलासे के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.