महराजगंज: एसपी ने ठूठीबारी बॉर्डर का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद की सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी बॉर्डर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद की सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी बॉर्डर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण प्रणाली और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए अवैध गतिविधियों और तस्करी की रोकथाम हेतु सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.