देवरिया-भटनी रूट के यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 31 मार्च तक बदला इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट

देवरिया

देवरिया पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर परिचालन संबंधी कार्यों के चलते बनारस-गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस (15103/15104) के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया हैपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


देवरिया पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर परिचालन संबंधी कार्यों के चलते बनारस-गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस (15103/15104) के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। 21 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहने वाले इस निर्णय से देवरिया, सलेमपुर और भटनी रूट से यात्रा करने वाले यात्री सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन का विवरण

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 15103 (गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी) 21 से 30 मार्च तक बनारस स्टेशन के बजाय वाराणसी सिटी स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 15104 (बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी) 21 से 31 मार्च तक बनारस स्टेशन के स्थान पर वाराणसी सिटी से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।

यात्रियों पर प्रभाव

इस अवधि के दौरान बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशनों के बीच इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह निरस्त रहेगा। बनारस जाने या वहां से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को अब वाराणसी सिटी स्टेशन का उपयोग करना होगा।

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह बदलाव केवल अस्थायी है। उन्होंने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन पहुँचने से पहले अद्यतन समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.