देवरिया: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन का चाबुक, 48 सिलेंडर बरामद

देवरिया

देवरिया जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और उनके अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और उनके अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान कुल 48 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जबकि इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

छापेमारी और जब्ती की प्रमुख कार्रवाई

बरहज व मईल क्षेत्र: नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य और आपूर्ति विभाग की टीम ने मईल चौराहे पर स्थित रामा स्वीट हाउस और दिनेश स्वीट हाउस पर छापा मारकर 9 सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा मनीष स्वीट्स और अटल तिराहा स्थित एक रिपेयरिंग दुकान से भी घरेलू व छोटे सिलेंडर जब्त किए गए।

रुद्रपुर क्षेत्र: गैस किल्लत की शिकायतों के बीच यहाँ एक घर में अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ हुआ। मौके से रिफिलिंग मशीन, 7 खाली और 1 भरा हुआ सिलेंडर बरामद किया गया।

प्रशासनिक रुख

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस का कमर्शियल इस्तेमाल नियमों का गंभीर उल्लंघन है। जिलाधिकारी की संस्तुति पर संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने हेतु तहरीर दे दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध गैस रिफिलिंग और दुरुपयोग के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24