गोरखपुर में फिर खौफनाक वारदात से दहल गया दिल, बैंकाक से लौटे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में न्यूड शव मिलने से मचा हड़कंप

गोरखपुर

बैंकाक से लौटे युवक की छत पर न्यूड लाश मिलने से सनसनी। कपड़े 25 मीटर दूर पेड़ पर टंगे मिले। मां बोली- हत्या हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर में एक के बाद एक खौफनाक घटनाक्रम ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। अभी कुछ ही दिन पहले, एक हत्या की खौफनाक घटनाक्रम सामने आया ही था कि आज फिर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव न्यूड हालत में मिला है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, ऋषभ (उम्र 28 वर्ष) नाम के युवक की न्यूड डेडबॉडी टॉयलेट की छत पर मिली है। उसकी जींस और टी-शर्ट 25 मीटर दूर पेड़ से टंगे मिले। मां का कहना है कि मेरे बेटे की हत्या की गई है। हत्यारों को फांसी होनी चाहिए

पुलिस के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषभ यादव थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में जॉब करता था। 19 फरवरी को बहन की शादी थी, तभी वह घर आया था। गुरुवार सुबह उसकी लाश मिली। हाथ में कंडोम था। पेट के हिस्से में छिलने के निशान थे। इसके अलावा शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। घटना गगहा थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार, गोरखपुर–वाराणसी हाईवे से 20 मीटर दूर राजेंद्र यादव की आटा चक्की है। राजेंद्र गुरुवार सुबह चक्की पर पहुंचे। उन्होंने चक्की के पीछे बने टॉयलेट की छत पर डेडबॉडी देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मौत की खबर सुनकर मां और पत्नी मौके पर पहुंची। मां रोते-रोते बेसुध होकर गिर पड़ीं। पत्नी ने रोते हुए कहा- मेरे पति की हत्या कर शव को फेंका गया है। जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

2 मासूम बेटे हैं,7 साल पहले हुई थी शादी

ऋषभ यादव रावतपार का रहने वाला था। वह अपने पिता उदय चंद यादव के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में जॉब करता था। उसकी 7 साल पहले चांदनी से शादी हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शारविक छह साल का और छोटा बेटा आशविक ढाई साल का है।

ऋषभ के दो भाई और दो बहनें हैं। मां गुड्डी देवी ने बताया कि 19 फरवरी को छोटी बेटी की शादी थी, तभी वह बैंकाक से आया था। शादी के 10 दिन बाद पति बैंकाक लौट गए, लेकिन बेटा यहीं रुक गया।

पत्नी चांदनी ने बताया कि 17 मार्च की शाम को पति घर से निकले थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। बैंकाक से आने के बाद वह मोबाइल यूज नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्हें हमलोग कॉल भी नहीं कर सकते थे।
ऋषभ की मौत ने परिजनों के दिलों में आग लगा दी है। पीड़ित परिजन स्पष्ट जांच-पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24