औरैया: साइबर अपराधों पर लगेगा अंकुश, एसपी अभिषेक भारती ने किया नए साइबर थाने का भूमि पूजन

औरैया

औरैया जनपद में डिजिटल अपराधों और साइबर ठगी पर प्रभावी लगाम लगाने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में डिजिटल अपराधों और साइबर ठगी पर प्रभावी लगाम लगाने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने औरैया-दिबियापुर मार्ग पर निर्माणाधीन ‘साइबर थाने’ के नए भवन हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।

इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और भूमि पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे। साइबर थाने का अपना स्वतंत्र भवन होने से तकनीकी संसाधनों और जांच प्रक्रिया में और अधिक गति आएगी, जिससे साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान होगा।

एसपी अभिषेक भारती ने इस दौरान निर्देश दिए कि भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ते डिजिटल युग में साइबर थाना जनपदवासियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

Voice Of News 24