इटावा: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार

इटावा

इटावा जनपद के प्रतिष्ठित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी (सैफई मेडिकल कॉलेज) परिसर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटावा जनपद के प्रतिष्ठित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी (सैफई मेडिकल कॉलेज) परिसर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मूक-बधिर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के अनुसार, मेडिकल यूनिवर्सिटी में कार्यरत सफाईकर्मी रविंद्र वाल्मीकि पर मूक-बधिर महिला के साथ दरिंदगी करने का गंभीर आरोप है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी रविंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना के बाद से ही परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वहीं, इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब आरोपी रविंद्र की पत्नी ने मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। आरोपी की पत्नी का दावा है कि पकड़े जाने के बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उसके पति की बेरहमी से पिटाई की है। फिलहाल, पुलिस दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है, साथ ही मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24