बलिया: ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पर भव्य आयोजन, विकास और कल्याणकारी योजनाओं की गूँज

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण’ होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गंगा बहुउद्देशीय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण’ होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गंगा बहुउद्देशीय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर विभिन्न विभागों ने अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसमें आईसीडीएस (ICDS) विभाग की योजनाओं का विशेष प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।

पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा तकनीकी और धरातलीय स्तर पर अभूतपूर्व सुधार किए गए हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 11,866 बच्चों को लगभग 3.72 करोड़ रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया है। साथ ही, जिले के 269 आंगनबाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम’ श्रेणी में लाते हुए उन्हें एलईडी टीवी, आरओ मशीन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पोषण वाटिका जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

तकनीक और पारदिर्शता पर जोर

योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए ड्राई राशन वितरण में ‘फेस रिकॉग्निशन’ (चेहरा प्रमाणीकरण) प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे एक प्रभावी ‘रोल प्ले’ के माध्यम से आमजन को समझाया गया। इसके अलावा, 3471 केंद्रों पर स्मार्टफोन और जीएमडी टूल्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे डेटा प्रबंधन और निगरानी सुदृढ़ हुई है।

श्रमिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण

कार्यक्रम में श्रम विभाग की ओर से कन्या विवाह सहायता और मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी (ICDS) और श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने लाभार्थियों को सरकार की कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। इस अवसर पर पदोन्नत हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और नई नियुक्तियों का विवरण भी साझा किया गया। आयोजन में जनपद के सभी विकास खंडों के बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं और भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.