हापुड़
हापुड़ जनपद के पवित्र रमजान मास के अंतिम शुक्रवार यानी ‘जुमा अलविदा’ के अवसर पर जनपद की मस्जिदों में नमाजियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के पवित्र रमजान मास के अंतिम शुक्रवार यानी ‘जुमा अलविदा’ के अवसर पर जनपद की मस्जिदों में नमाजियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। शहर से लेकर देहात तक की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदें अकीदतमंदों से खचाखच भरी नजर आईं। इस दौरान हजारों हाथों ने एक साथ उठकर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं।

शहर की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद सहित अन्य प्रमुख इबादतगाहों में नमाज अदा करने के लिए बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर भीड़ अधिक होने के कारण नमाजियों ने अनुशासित तरीके से सड़कों पर सफें बिछाकर इबादत की। नमाज से पूर्व शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम ने रमजान की फजीलत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह वह मुकद्दस महीना है जिसमें कुरान नाजिल हुआ। उन्होंने शबे-कदर और एहतकाफ की अहमियत बताते हुए लोगों को नेक राह पर चलने की सीख दी।

सुरक्षा के दृष्टिगत जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। संवेदनशील इलाकों और मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रूट डायवर्जन के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने स्वयं गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। जुमा अलविदा के इस मौके पर पूरे जनपद में इबादत और आपसी सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।

आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























