औरैया: शेरगढ़ घाट पर ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का आयोजन, स्वच्छता का दिया संदेश

औरैया

औरैया जनपद में नदियों की निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ शेरगढ़ घाट पर ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में नदियों की निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ शेरगढ़ घाट पर ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी के कुशल निर्देशन में जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में विभागीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में नदियों के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखना आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। इस दौरान नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी साक्षी शुक्ला ने बताया कि योजना के तहत जनपद की नदियों के पुनरुद्धार के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय वनाधिकारी बृजेंद्र सिंह चौहान, धर्मवीर सिंह, आर.के. राठौर और अंगद सिंह चंदेल सहित समस्त वन विभाग के फील्ड स्टाफ ने घाट पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। अधिकारियों ने सामूहिक रूप से नदियों को प्रदूषित न करने की शपथ ली और आम जनमानस से इस साझा जिम्मेदारी में सहयोग की अपील की।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.