बदायूं: बिसौली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को दबोचा, लाखों की अफीम बरामद

बदायूं

बदायूं जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बदायूं जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की है।

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 629 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

बिसौली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पकड़े गए तस्कर के तार किन अन्य बड़े तस्करों से जुड़े हैं और यह खेप कहाँ सप्लाई की जानी थी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.