बुलंदशहर: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण भिड़ंत, दोनों चालकों की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि भिड़ंत के बाद ट्रक में लदे सीमेंट के बोरे पूरी सड़क पर बिखर गए। इसके चलते मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहनों से बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरे सीमेंट के बोरों और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना किस लापरवाही के कारण हुई।

 

Voice Of News 24