बुलंदशहर: वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर डिबाई में श्रद्धाजंलि सभा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

डिबाई

बुलंदशहर जनपद की डिबाई क्षेत्र के भीमपुर चौराहा पर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की डिबाई क्षेत्र के भीमपुर चौराहा पर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और देश के प्रति उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से वीरांगना के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस गौरवमयी अवसर पर केपी सिंह (रिटायर्ड आईजी, आर्मी), कल्याण सिंह, प्रेमपाल सिंह और खेड़िया बक्स के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के शौर्य को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

1857 के संग्राम में अतुलनीय योगदान

20 मार्च को देश भर में वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया जाता है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली इस महान वीरांगना ने देश की मिट्टी की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। भीमपुर चौराहा पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।

 

Voice Of News 24