महराजगंज: परतावल के राज गैस सर्विस पर वितरण को लेकर बवाल, मारपीट के बाद एक गिरफ्तार, नई व्यवस्था लागू

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल स्थित राज गैस सर्विस पर आज शुक्रवार सुबह गैस वितरण को लेकर विवाद हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल स्थित राज गैस सर्विस पर आज शुक्रवार सुबह गैस वितरण को लेकर विवाद हो गया। सुबह करीब 8 बजे कुछ उपभोक्ता बिना पर्ची के गैस सिलेंडर लेने की मांग कर रहे थे, जबकि एजेंसी संचालक व कर्मचारी पर्ची के आधार पर ही गैस वितरण करने पर अड़े थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चौकी पर बैठाया है, जबकि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में राज गैस सर्विस के प्रोपराइटर राज नारायण द्वारा गैस वितरण को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि कंपनी के निर्देशानुसार अब ग्राहकों को उनकी बुकिंग तिथि के आधार पर ही गैस उपलब्ध कराई जाएगी। 13-03-2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को
19-03-2026 को गैस मिलेगी। 14-03-2026 की बुकिंग वालों को 20-03-2026 को वितरण होगा। 15-03-2026 की बुकिंग वालों को 21-03-2026 को गैस दी जाएगी। इसके बाद की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को अगली गाड़ी आने पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर ही गैस प्राप्त करें, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Voice Of News 24