महराजगंज: मुंबई से घर लौट रहे धानी के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, सतना में मिला शव

धानी बाजार

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कानापार (धानी) निवासी एक युवक की मुंबई से घर लौटते समय ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कानापार (धानी) निवासी एक युवक की मुंबई से घर लौटते समय ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरभद्र साहनी (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राकेश निषाद के रूप में हुई है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरभद्र करीब दो महीने पहले पेंटिंग का काम करने मुंबई गया था। बीते 13 मार्च को वह मुंबई से अपने घर धानी बाजार आने के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। परिजनों ने बताया कि 13 मार्च की देर शाम तक उससे फोन पर बात हुई थी, लेकिन 14 मार्च की सुबह से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा, जिससे परिवार वाले चिंतित थे।

मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन के पास गश्त के दौरान आरपीएफ की नजर ट्रैक पर पड़ी एक लाश पर पड़ी। तलाशी के दौरान पास ही युवक का मोबाइल बरामद हुआ, जिसके माध्यम से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। 18 मार्च की सुबह परिजनों को इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिली। बड़े भाई श्याम निषाद ने बताया कि वीरभद्र की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है।

इस असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.