बांसी: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दंपत्ति के घर पहुँचे विधायक जय प्रताप सिंह, परिजनों को बंधाया ढांढस

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी-सिद्धार्थनगर मार्ग पर सूपा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में काल कवलित हुए ग्राम भावपुर निवासी महेंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी सरिता मिश्रा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी-सिद्धार्थनगर मार्ग पर सूपा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में काल कवलित हुए ग्राम भावपुर निवासी महेंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी सरिता मिश्रा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद सूचना के बाद बांसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह पीड़ित परिवार से मिलने उनके पैतृक आवास पहुँचे।

विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस असमय क्षति को अत्यंत हृदय विदारक बताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

परिजनों से बातचीत के दौरान विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन के स्तर पर परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Voice Of News 24