महराजगंज:सशस्त्र सीमा बल ने झुलनीपुर में चलाया नशा मुक्त भारत अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक

झुलनीपुर

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल की समवाय झुलनीपुर द्वारा आज एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल की समवाय झुलनीपुर द्वारा आज एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के दिशा-निर्देशन में ‘वाइब्रेंट विलेज’ झुलनीपुर में कम्युनिटी अवेयरनेस कार्यक्रम के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत अभियान” का आयोजन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के अधिकारियों ने नशे के विभिन्न प्रकारों और इससे परिवार व समाज पर पड़ने वाले घातक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाने और इस लत से छुटकारा पाने के प्रभावी उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।

उपस्थित ग्रामीणों ने एसएसबी की इस मानवीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रमों से सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे जैसी सामाजिक बुराइयों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.