ठूठीबारी: भगवामय हुआ नगर, हिंदू नववर्ष के स्वागत में पाड़ियाल मंदिर से निकली भव्य मोटरसाइकिल शौर्य रैली

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी अंतर्गत ग्राम सभा राजाबारी में आज हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर चहुंओर उत्साह और भक्ति का संचार देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी अंतर्गत ग्राम सभा राजाबारी में आज हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर चहुंओर उत्साह और भक्ति का संचार देखने को मिला। ऐतिहासिक पाड़ियाल मंदिर से हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के आगमन के उपलक्ष्य में एक विशाल मोटरसाइकिल शौर्य रैली निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सैकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ निकली यह रैली पाड़ियाताल मंदिर से शुरू होकर बरगदवा थाना क्षेत्र की ओर बढ़ी, जहां श्रद्धालुओं का जोश और अनुशासन देखते ही बन रहा था।

बरगदवा चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विशाल पुष्कर ने कहा कि 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हमारे सांस्कृतिक गौरव और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस विराट हिंदू सम्मेलन और सनातन शोभायात्रा के सफल आयोजन में मुख्य आयोजक दीपू चौहान, प्रदीप गुप्ता, गोरख त्रिपाठी सहित सनातन परिवार के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.