सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया ब्लॉक स्थित मॉडर्न अपर प्राइमरी स्कूल में आज एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया ब्लॉक स्थित मॉडर्न अपर प्राइमरी स्कूल में आज एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट वार्षिक शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रशासन द्वारा कक्षा 6, 7 और 8 के प्रत्येक वर्ग से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पांच-पांच बच्चों का चयन किया गया था। सम्मानित होने वाले छात्रों में कक्षा 6 से हरीश, समीना खातून, पुष्पा यादव, अंशु और रागिनी प्रजापति शामिल रहे। कक्षा 7 से रिया मिश्रा, शालिनी प्रजापति, सूरज, ऋषभ और संध्या भारती को पुरस्कृत किया गया। वहीं कक्षा 8 के मेधावी छात्र आंचल, काजल, नीलम, सलोनी और शाश्वत मिश्र को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकवृंद ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से अन्य छात्रों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है।
बुलंदशहर: एसएसपी ने 15 नई अत्याधुनिक पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाhttps://t.co/s2CEEnEABl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2026


















