सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी का मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर दी सख्त चेतावनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड और दवा वितरण काउंटरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। कुछ मरीजों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और शौचालयों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति पंजिका (अटेंडेंस) की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। इसके साथ ही दवा स्टॉक रजिस्टर और जांच रिपोर्ट व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं और उपकरणों की कोई कमी न रहे। जिलाधिकारी ने पोस्टमार्टम हाउस और मर्चरी कक्ष का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन, सीएमएस डॉ. एके झा, डॉ. संजय गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के इस कड़े रुख से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.