सिद्धार्थनगर: त्योहारों और सुरक्षा को लेकर पुलिस-पब्लिक संवाद, व्यापारियों को सीसीटीवी के लिए किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी त्योहारों और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज, 19 मार्च 2026 को जोगिया उदयपुर कोतवाली पुलिस द्वारा कडजहवा चौराहे पर एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी त्योहारों और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज, 19 मार्च 2026 को जोगिया उदयपुर कोतवाली पुलिस द्वारा कडजहवा चौराहे पर एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर के पावन पर्वों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध घटना या आपसी वाद-विवाद की स्थिति में तत्काल थाने को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। विशेष रूप से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों और व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

व्यापारी सुरक्षा और तकनीक पर जोर

बैठक में व्यापारियों के मान-सम्मान और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हितकारी कार्यों की जानकारी दी गई। सुरक्षा के आधुनिक मापदंडों पर चर्चा करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों (CCTV) की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। दुकानदारों को अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर कैमरे लगाने के लिए जागरूक किया गया, ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी आपराधिक घटना का खुलासा त्वरित गति से हो सके।

इस मौके पर पुलिस टीम ने जनता को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.