सिद्धार्थनगर: बांसी में लाखों की लागत से बने पंचायत भवनों पर लटके ताले, विकास कार्य ठप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बांसी अंतर्गत ग्राम पंचायत आमामाफी, परसपुर, जमलाजोत और एकडेगवा में सरकारी धन के दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बांसी अंतर्गत ग्राम पंचायत आमामाफी, परसपुर, जमलाजोत और एकडेगवा में सरकारी धन के दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ शासन द्वारा लाखों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। इन भवनों में नियमित रूप से ताले लटके रहने के कारण ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि पंचायत सहायकों की नियुक्ति के बावजूद कार्यालय नहीं खुल रहे हैं। आरोप है कि पंचायत सहायक अनुपस्थित रहकर भी हर महीने मानदेय उठा रहे हैं, जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी ब्लॉक स्तर से ही कामकाज निपटा रहे हैं। इस लापरवाही के कारण ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए भी हफ्तों भटकना पड़ता है। देखरेख के अभाव में पंचायत परिसरों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीओ पंचायत बांसी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अनुपस्थित रहने वाले पंचायत सहायकों और संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.