औरैया: एसपी ने गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिए सख्त निर्देश

औरैया

औरैया जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं के सुचारू वितरण को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं के सुचारू वितरण को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सभागार कक्ष में गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप संचालकों और विक्रय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

एसपी ने निर्देशित किया कि गैस वितरण के दौरान निर्धारित रूट और समय का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कालाबाजारी या अनियमितता पर कठोरतम कार्यवाही होगी। बैठक में सभी संस्थानों के प्रवेश व निकास द्वारों पर उच्च क्षमता वाले CCTV कैमरे लगाने और अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कैश ट्रांजैक्शन के दौरान विशेष सावधानी बरतने और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी ने संदेश दिया कि सुरक्षित वितरण और संस्थानों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.