आजमगढ़: प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गौतस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद में अवैध गौकशी और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ जनपद में अवैध गौकशी और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित पशु के वध और उसके मांस की तस्करी की योजना बना रहे दो शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

घटना के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक खेत में प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े हैं और आरोपी उसके मांस को बाजार में बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सरफराज और मेराज नामक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध वध में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनमें चाकू, चापड़ और लकड़ी का ठीहा शामिल है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी काफी समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]