महराजगंज: गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, मासूम बच्ची समेत तीन लोग घायल

परतावल/श्यामदेउरवा

महराजगंज जनपद के गोरखपुर-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक मासूम बच्ची और महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के गोरखपुर-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक मासूम बच्ची और महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मार्ग के पास करीब 12:00 बजे हुई। गोरखपुर जिले के गुलरिया थाना अंतर्गत मलंग स्थान निवासी लक्ष्मण कुमार (30 वर्ष) अपनी भाभी और एक छोटी बच्ची के साथ बाइक से परतावल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

दूसरी मोटरसाइकिल पर महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयपुर बागापार निवासी बेचन (60 वर्ष) अपने एक साथी के साथ सवार थे। बताया जा रहा है कि बेचन भटहट से किसी निजी कार्य को निपटाकर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। उन्होंने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें नहीं आईं, हालांकि बड़ों की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.