महराजगंज: बागापार में कल से गूँजेंगे भक्ति के जयकारे, 551 कन्याएं निकालेंगी भव्य कलश यात्रा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम सभा बागापार स्थित टोला बरईठवा के दुर्गा मंदिर प्रांगण में चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम सभा बागापार स्थित टोला बरईठवा के दुर्गा मंदिर प्रांगण में चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहाँ लगातार 26वें वर्ष ‘श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।

551 कन्याएं उठाएंगी कलश

यज्ञ समिति के संचालक संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ शुरू होकर रोहिन नदी तट तक जाएगी। इस भव्य यात्रा में 551 कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश धारण कर पदयात्रा करेंगी। नदी से जल भरकर कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय महायज्ञ का श्रीगणेश होगा।

रामनवमी पर होगा समापन

यज्ञाचार्य पंडित कृष्णमोहन तिवारी के कुशल निर्देशन में यह महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और समिति के पदाधिकारियों में भारी उत्साह है; मंदिर की सजावट और परिसर की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह अनुष्ठान 27 मार्च को रामनवमी के दिन पूर्णाहूति के साथ संपन्न होगा। यज्ञ समिति ने समस्त क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलश यात्रा और यज्ञ को सफल बनाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.