चंदौली: धू-धू कर जली गेहूं की फसल, आग की भेंट चढ़ी 7 बीघा मेहनत

चंदौली

चंदौली जनपद के नियामताबाद ब्लॉक अंतर्गत कुंडलिया गांव में आज उस समय कोहराम मच गया, जब अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चंदौली जनपद के नियामताबाद ब्लॉक अंतर्गत कुंडलिया गांव में आज उस समय कोहराम मच गया, जब अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फसल की बर्बादी देख किसानों की आंखों के सामने अंधेरा छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग पर नियंत्रण पाया जाता, तब तक किसान की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी।

कुंडलिया के किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि उन्हें इस भारी आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Voice Of News 24