कानपुर देहात
कानपुर देहात उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का पारा उस समय चढ़ गया, जब उन्हें विभागीय कार्यों में लापरवाही नज़र आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर देहात उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का पारा उस समय चढ़ गया, जब उन्हें विभागीय कार्यों में लापरवाही नज़र आई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते समय मंत्री जी का गुस्सा अधिकारियों पर सरेआम फूट पड़ा।
कैबिनेट मंत्री ने विशेष रूप से डीएफओ (DFO) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि वृक्षारोपण के नाम पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर उसकी स्थिति शून्य है। मंत्री सचान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि फाइलों में तो करोड़ों के पेड़ लग गए, लेकिन जमीन पर हरियाली का कहीं अता-पत्ता नहीं है।
भरे मंच और जनता के बीच मंत्री जी के इस तेवर से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी धन का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वृक्षारोपण के नाम पर की गई अनियमितताओं की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में नज़र आए।
डिबाई में गूँजेगा शौर्य का शंखनाद: 20 मार्च को वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर निकलेगी भव्य ‘शौर्य यात्रा’https://t.co/gZMwhAQxuu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 18, 2026


















