हरिद्वार
हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्गा चौक अंडरपास के पास खड़ी एक कार अचानक आग का गोला बन गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्गा चौक अंडरपास के पास खड़ी एक कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी कार धूं-धूंकर जलने लगी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का काला गुबार देखकर राहगीरों और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना के समय कार के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
इस घटना के चलते दुर्गा चौक अंडरपास के आसपास यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।
डिबाई में गूँजेगा शौर्य का शंखनाद: 20 मार्च को वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर निकलेगी भव्य ‘शौर्य यात्रा’https://t.co/gZMwhAQxuu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 18, 2026


















