मऊ रजिस्ट्री कार्यालय में इनकम टैक्स का छापा: गोरखपुर से पहुंची टीम, रिकॉर्ड खंगालने से मचा हड़कंप

मऊ

मऊ जनपद के तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब गोरखपुर से आई इनकम टैक्स (आयकर विभाग) की टीम ने अचानक धावा बोल दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब गोरखपुर से आई इनकम टैक्स (आयकर विभाग) की टीम ने अचानक धावा बोल दिया। तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे लगभग एक दर्जन अधिकारियों ने कार्यालय के भीतर जाते ही रिकॉर्ड्स की गहन जांच शुरू कर दी, जिससे कर्मचारियों और आम जनता में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इनकम टैक्स की रडार पर ‘बड़ी रजिस्ट्रियां’

ज्वाइंट डायरेक्टर सोनल सिंह के नेतृत्व में पहुंची इस टीम ने रजिस्ट्रार कार्यालय के कंप्यूटर सिस्टम और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्य रूप से 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की रजिस्ट्रियों के डेटा की स्क्रूटनी से संबंधित है। नियमानुसार, इतनी बड़ी राशि की रजिस्ट्रियों की सूचना मुख्यालय को भेजी जाती है, और इसी प्रक्रिया के तहत आंकड़ों का मिलान किया जा रहा था।

अधिकारियों और कर्मचारियों में दिखा तनाव

लखनऊ से आए ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ टीम में आयकर अधिकारी विनीत श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर अमित गुप्ता, रूपेश कुमार, अवनीश सिंह और वशिष्ठ गिरी शामिल थे। अचानक हुई इस छापेमारी के दौरान कुछ समय के लिए कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के चेहरों पर साफ तौर पर तनाव देखा गया, जिससे किसी बड़ी अनियमितता की आशंका को लेकर जिले भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल, विभाग की ओर से इस पूरी कार्रवाई पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.