डीपीबीएस महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख: ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन बुधवार को ग्राम खुशहालगढ़ में भव्य जागरूकता अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन बुधवार को ग्राम खुशहालगढ़ में भव्य जागरूकता अभियान चलाया गया। गोद लिए हुए इस गांव में स्वयंसेवकों ने “सरकारी योजनाओं” एवं “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर अत्यंत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने समाज में व्याप्त लिंग भेदभाव और बालिका शिक्षा के प्रति उदासीनता जैसी कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि बेटियों को समान अवसर देना ही समाज की वास्तविक प्रगति है। साथ ही, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बेहद सरल और रोचक ढंग से ग्रामीणों तक पहुँचाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है और एनएसएस का मूल उद्देश्य ही समाज सेवा के जरिए व्यक्तित्व विकास करना है। वहीं, द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामवासियों ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]