बुलंदशहर
बुलंदशहर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका, रामगढ़ की रानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर आगामी 20 मार्च को डिबाई विधानसभा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक ‘विशाल शौर्य यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका, रामगढ़ की रानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर आगामी 20 मार्च को डिबाई विधानसभा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक ‘विशाल शौर्य यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के युवाओं और प्रबुद्ध जनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और ओबीसी महासभा (उ.प्र.) के महासचिव, इंजीनियर लोधी कृष्णा राष्ट्रवादी ने बताया कि यह यात्रा समाज के गौरवशाली इतिहास को भविष्य के संकल्पों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम की रूपरेखा और मार्ग
शौर्य यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे डिबाई नगर बस स्टैंड से होगा। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए भीमपुर दौराहा (प्रतिमा चौक) पर समाप्त होगी, जहाँ वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।
कुरीतियों के विरुद्ध अभियान
इंजीनियर कृष्णा राष्ट्रवादी ने जोर देते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त ‘मृत्यु भोज’ जैसी कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाना भी है। इसके साथ ही क्षेत्र में बेहतर शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और विकास की माँग को मजबूती से रखा जाएगा।
जन कल्याण अभियान टीम और ओबीसी महासभा ने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति से इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित यात्रा में भारी संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।
गुजरात : बेटे का मुंडन और गंजा हो गया पूरा परिवार, जानें परिजनों द्वारा क्यों किया गया ये प्यारा पहल?
गुजरात : बेटे का मुंडन और गंजा हो गया पूरा परिवार, जानें परिजनों द्वारा क्यों किया गया ये प्यारा पहल?https://t.co/VTWPEjpDdm pic.twitter.com/oD7Eatm6u3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 18, 2026

















