मंडलायुक्त ने कसी बलिया के अधिकारियों पर नकेल: ‘जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं’

बलिया

बलिया जनपद के पहुंचे मंडलायुक्त ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की मैराथन समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पहुंचे मंडलायुक्त ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की मैराथन समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को एक ही समस्या के लिए बार-बार भटकना न पड़े, उनका समाधान त्वरित और प्रभावी होना चाहिए।

विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को अप्रैल माह के अंत तक सभी सड़कों को पूरी तरह गड्ढामुक्त करने की समयसीमा निर्धारित की। साथ ही, मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वे विशेष अभियान चलाकर जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करें और निजी नर्सिंग होम में तैनात ‘फर्जी’ डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं का 100% संतृप्तिकरण किया जाए ताकि कोई भी पात्र वंचित न रहे। अधिकारियों को समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह देते हुए उन्होंने बड़े निर्माण कार्यों के नियमित स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। बैठक के अंत में विकास भवन के नवीनीकरण की सराहना करते हुए उन्होंने इसे और अधिक जनसुलभ बनाने पर जोर दिया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.