परतावल
महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम रोजगार सेवकों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। पिछले आठ महीनों से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम रोजगार सेवकों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। पिछले आठ महीनों से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के माध्यम से प्रेषित किया।
अगस्त 2025 से नहीं मिला पैसा, भुखमरी की कगार पर परिवार
रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें अगस्त 2025 से अब तक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है। मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थिति इतनी विकट है कि परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की स्कूल फीस जमा करना भी दूभर हो गया है। इसके बावजूद, सभी रोजगार सेवक मनरेगा सहित सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

35 हजार मानदेय और अलग बजट की मांग
ज्ञापन के माध्यम से रोजगार सेवकों ने अपनी प्रमुख माँगें शासन के समक्ष रखी हैं:
लंबित 8 माह के मानदेय का तत्काल एकमुश्त भुगतान किया जाए।
भविष्य में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अलग से बजट आवंटित हो।
मासिक मानदेय बढ़ाकर 35,000 रुपये किया जाए।
सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को धरातल पर लागू किया जाए।

विधायक ने दिया आश्वासन
पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने रोजगार सेवकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके ज्ञापन को मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँचाने और उचित समाधान का भरोसा दिलाया है। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
गुजरात : बेटे का मुंडन और गंजा हो गया पूरा परिवार, जानें परिजनों द्वारा क्यों किया गया ये प्यारा पहल?
गुजरात : बेटे का मुंडन और गंजा हो गया पूरा परिवार, जानें परिजनों द्वारा क्यों किया गया ये प्यारा पहल?https://t.co/VTWPEjpDdm pic.twitter.com/oD7Eatm6u3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 18, 2026
















