महराजगंज: अरविंद चौधरी हत्याकांड में प्रशासन की बड़ी सफलता, पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन

फरेन्दा

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर-5 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर फुलवरिया में हुए बहुचर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड में पिछले कई घंटों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर-5 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (फुलवरिया) में हुए बहुचर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड में पिछले कई घंटों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। पुलिस प्रशासन के कड़े आश्वासन और पांचवें मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

पांचवें आरोपी दुर्गेश की गिरफ्तारी पर अड़े थे परिजन

अरविंद चौधरी की हत्या के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल था। पुलिस ने मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पहले ही दबोच लिया था, लेकिन पांचवां आरोपी दुर्गेश फरार चल रहा था। परिजन और स्थानीय ग्रामीण उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े थे और इसी कारण उन्होंने शव का दाह-संस्कार करने से इनकार कर दिया था।

देर रात पुलिस को मिली सफलता, विरोध हुआ समाप्त

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही थीं। बीती रात पुलिस ने फरार चल रहे पांचवें आरोपी दुर्गेश को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद परिजनों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया और शव को अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया।

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस बल तैनात रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का पुनः भरोसा दिलाया है।

पुलिस अब पकड़े गए सभी पांचों आरोपियों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस की सक्रियता बनी हुई है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.