गोरखपुर: तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का भव्य स्वागत आज, गृह जनपद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल पद की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद आज पहली बार अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुँच रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल पद की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद आज पहली बार अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुँच रहे हैं। उनके इस प्रथम आगमन को लेकर जिले के प्रशासनिक अमले और समर्थकों में भारी उत्साह है। शहर के विभिन्न चौराहों पर उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल दोपहर 1:25 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ से वे सीधे बेतियाहाता स्थित अपने निजी आवास के लिए रवाना होंगे।

शाम 5:45 बजे: वे नौका विहार क्षेत्र में गोरखपुर मेट्रोपोलिटन द्वारा आयोजित इंडिया न्यू ईयर सेलिब्रेशंस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

शाम 7:00 बजे: कार्यक्रम के पश्चात वे वापस अपने आवास लौटेंगे।

कल गोरखपुर क्लब में ‘नवरात्र फलाहार’ कार्यक्रम

दौरे के दूसरे दिन यानी गुरुवार को शाम 5:30 बजे गोरखपुर क्लब के मैरिज हॉल में एक भव्य नवरात्र फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान राज्यपाल करीब दो घंटे तक मौजूद रहेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रबुद्ध वर्ग से भेंट करेंगे।

वाराणसी होते हुए हैदराबाद के लिए प्रस्थान

शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे राज्यपाल सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद वे शनिवार, 21 मार्च को हैदराबाद पहुंचेंगे।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में तीन साल का सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद अब तेलंगाना का कार्यभार संभालने वाले शिव प्रताप शुक्ल के इस दौरे को उनके समर्थक बेहद खास मान रहे हैं। गृह जनपद के प्रति उनके लगाव को देखते हुए बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.