गोरखपुर: भाजपा नेता हत्याकांड के बाद गमगीन परिवार के बीच पहुँचे दिग्गज, कैबिनेट मंत्री ने दिलाया आर्थिक मदद का भरोसा

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा में भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पहुँचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा में भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पहुँचे। दिग्गज नेताओं के आगमन पर वहाँ भारी भीड़ जमा हो गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया।

जैसे ही दोनों वरिष्ठ नेता मृतक के घर पहुँचे, राजकुमार चौहान की पत्नी और बेटी बिलख-बिलख कर रोने लगीं। परिजनों को इस हाल में देख नेता भी भावुक नजर आए। डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और दारा सिंह चौहान ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी और सरकार उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता और रोजगार की करेंगे सिफारिश

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने परिवार को हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, मैं भली-भांति परिचित हूँ कि राजकुमार जी के बच्चे अभी छोटे हैं। उनके बेहतर भविष्य और पालन-पोषण के लिए जो भी आवश्यकताएं हैं, आप हमें लिखित में दें। मैं स्वयं मुख्यमंत्री जी से मिलकर परिवार को उचित आर्थिक सहयोग दिलाने का पूरा प्रयास करूँगा।

मंगलवार यानी 17 मार्च की सुबह साढ़े 5 बजे चिलुआताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। 4 बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे। घायल होने के बाद भी भाजपा नेता करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला कर दिया।

हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए।

भाजपा नेता राजकुमार चौहान (38) की मौत की सूचना पर पहुंचीं उनकी पत्नी सुशीला रोते-रोते बेहोश हो गईं।

बच्चों के भविष्य के लिए रोजगार की मांग

मंत्री ने आगे यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मृतक के परिवार के किसी सदस्य या बच्चों के लिए भविष्य में रोजगार सुनिश्चित करने के विषय पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ परिवार का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.