बृजमनगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़खोड़ा ग्राम सभा में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़खोड़ा ग्राम सभा में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार दोपहर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निरीक्षक की देखरेख में न्यायालय के आदेशानुसार अफीम के पौधों और डोडा फल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
नशा निवारण केंद्र के विशेष न्यायाधीश संजय मिश्रा के निर्देश पर अवैध अफीम को नष्ट करने के लिए एक उच्च स्तरीय टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एनसीबी निरीक्षक महेश प्रसाद, औषधि निरीक्षक नवीन कुमार और राजस्व विभाग के अधिकारी महेश शर्मा शामिल रहे। पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मौके पर वीडियोग्राफी भी कराई गई।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने इस अवैध खेती का भंडाफोड़ किया था। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किए गए 450 पौधों और 520 डोडा फलों की गिनती व वजन कराया गया, जो कुल 8 किलो 300 ग्राम पाया गया। जांच में यह सनसनीखेज तथ्य सामने आया कि आरोपी रामनरेश ने नेपाल के नवलपरासी जिले से अपने रिश्तेदार के यहाँ से लाकर इन पौधों को अपने खेत में लगाया था।
आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल
अवैध मादक पदार्थों की खेती के इस मामले में पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनरेश को शनिवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए खेत की लगातार निगरानी की जा रही थी। मंगलवार को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के अन्य अपराधियों में हड़कंप है।
महराजगंज जनपद के बहुचर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों की जिद है कि जब तक सभी आरोपियों को जेल नहीं भेजा @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/yv1I8Y0uZd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 17, 2026

















