सिद्धार्थनगर: दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम और एसएसपी ने स्ट्रांग रूम का किया सघन निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को पूरी तरह निष्पक्ष। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद का शीर्ष नेतृत्व जमीन पर उतर आया है। आगामी 14 एवं 15 मार्च को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने संयुक्त रूप से ने गुरुवार, 12 मार्च को स्ट्रांग रूम का गहन निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने ट्रेजरी (कोषागार) में प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव और वहां तैनात सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सील, सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग और वहां चौबीसों घंटे तैनात रहने वाले सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी को परखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रश्नपत्रों के आवागमन और भंडारण के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

नकल विहीन परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ट्रेजरी गार्ड की सुरक्षा में लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कहा कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों और जोनल मजिस्ट्रेटों को भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की निरंतर मॉनिटरिंग करें। 14 और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर संचालित किया जाएगा ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दे सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.